शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के जुझाई तिराहा के पास रविवार की रात एक सड़क हादसे में पार्षद पति की मौत हुई हैं। वहीँ कार चालाक गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैं। नरवर पुलिस ने मामला दर्ज कर पार्षद पति के शव का पोस्टमार्टम कराने बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं।
जानकारी के मुताबिक़ नरवर नगर परिषद के वार्ड 14 से पार्षद चंचल कोड़े के पति बल्लेराम उर्फ़ बंटी कोड़े (45) रविवार की रात करुण प्रताप सोलंकी की कार (GJ01RJ6711) में सवार होकर किन्ही रिश्तेदारों को लेने निकला था। इसी दौरान जुझाई तिराहा पर रात 11 बजे लगभग कार अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई थी। सूचना के बाद परिजन दोनों घायलों को नरवर के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। लेकिन यहां डॉक्टर ने पार्षद पति बल्लेराम उर्फ़ बंटी कोड़े को मृत घोसित कर दिया। वहीँ करुण प्रताप सोलंकी को गंभीर में मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। नरवर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

0 टिप्पणियाँ