सर्विस रोड पर रनिंग कर रही छात्राओं में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी, 1 की मौत 2 घायल, ग्राम कांकर हाईवे की घटन
हेमन्त पाल पुत्र रामअवतार पाल उम्र 24 साल निवासी काकंर थाना सतनवाड़ा ने बताया की आज बुधवार की सुबह मेरी भतीजी अंजली पाल पुत्री कप्तान पाल उम्र 14 साल एवं कविता प्रजापति उम्र 15 साल पायल रजक उम्र 15 कांकर के पास ही हाईवे सर्विस रोड पर रनिंग कर रही थी. तभी ट्रक क्रं. आरजे 11 GC 9843 का चालक अपने ट्रक को तेजी व लापरबाही से चलाकर लाया और रोड किनारे वनी रैलिंग को तोड़ते हुए तीनों ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अंजली पाल की मौत हो गई एवं कविता प्रजापति और पायल रजक घायल हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मृतक अंजलि का शिवपुरी में सुबह 11 बजे पीएम जारी हैं
0 टिप्पणियाँ