Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : 3 किलो गांजे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

 64 हजार की कीमत का गांजा के साथ एक आरोपी देहात पुलिस ने पकड़ा 

शहर में गांजे की सप्लाई देने आया था, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज  


शिवपुरी शहर की देहात थाना पुलिस ने 64 हजार रूपये के कीमत के 3 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी शहर का ही रहने वाला हैं जो थाना क्षेत्र में गांजा बेचने आया था। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं। 

देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया कि आज मंगलवार की सुबह सूचना मिली थी कि पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के कब्रिस्तान रोड पर एक युवक गांजे के साथ घूम रहा हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजकर युवक को पकड़ा था। पुलिस ने युवक के पास से 3 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम  हरवीर चंदेल पुत्र गनपत चंदेल (38) बताया था। आरोपी कोतवाली क्षेत्र के 26 नंबर कोठी के पास फतेहपुर का रहने वाला हैं। 

पुलिस ने 64 हजार रूपये के कीमत का 3 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी हरवीर चंदेल पुत्र गनपत चंदेल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं। पुलिस आरोपी से गांजा तस्करों के वारे में भी पूछताछ कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ