Music

BRACKING

Loading...

Gwalior News : अटल बिहारी वाजपेयी - भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में भारत रत्न परम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु कार्यक्रम आयोजित

एबीवी - आई. आई. आई. टी. एम. ग्वालियर संस्थान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर 2024 को प्रातः 11:00 बजे प्रशासनिक भवन में संस्थान के संकाय व असंकाय सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सर्वप्रथम द्वीप प्रज्ज्वलन के उपरांत माल्यार्पण व श्राद्धसुमन अर्पित किए गए। संस्थान के निदेशक प्रो. श्री निवास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उनके द्वारा हमारे देश की महान विभूति के जीवन काल में देश को समर्पित उनके कार्यकलापों के बारे में प्रकाश डाला गया। अपने उद्बोधन में प्रो. सिंह ने कहा कि ग्वालियर, मध्य प्रदेश में जन्मे माननीय अटल जी की सादगी, सरलता, उनके सिद्धांत, अपने प्रतिद्वंदियों और विरोधियों का भी सम्मान करने वाला उनका व्यक्तित्व आज भी हमारे ज़हन में है। उनका प्रभाव आज भी अटल है। इस दौरान उन्होने कहा कि श्री अटल जी जैसे महान व्यक्तित्व के नाम पर हमारे संस्थान का नाम है, यह हमारे लिए अत्यंत गर्व कि बात है। परम श्रद्धेय श्री अटल जी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। हम सब उनके पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए भारत को और भी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम का संचालन संकायाध्यक्ष (संकाय कार्य) प्रो. के के पटनायक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री संजय कुमार सोनी, सहायक कुलसचिव के द्वारा श्रद्धेय अटल जी कि स्मृति में उनकी कविताओं का पठन किया गया। उक्त जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा दी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ