Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : मछली पकड़ने गये लोगो की नाव पलटने से मौत

 तालाब में डूबी नाव, मछली पकड़ने उतरे तीन युवक थे : दो ने तैर कर बचाई जान, पांच घंटे के बाद नाव के नीचे दवा मिला सरपंच के भतीजे का शव   

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के थनरा गांव के तालाब में नाव के डूब जाने से सरपंच के भतीजे की मौत हुई हैं। उसका शव 5 घंटे बाद तालाब में नाव के नीचे दवा मिला हैं। जबकि दो युवक घटना के वक्त तैरकर तालाब से बाहर आ गए हैं। पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच को आगे बढ़ा दिया हैं। 

जानकारी के मुताबिक़ सरपंच का भतीजा मनीष केवट (18) पुत्र रामजी लाल केवट और मदन केवट (22) पुत्र देवजी केवट अपने भतीजे प्रवेश केवट (19) पुत्र रामलाल केवट के साथ आज गुरूवार की सुबह साढ़े तीन बजे नाव में सवार होकर मछली पकड़ने तालाब में उतरे थे। तभी कुछ देरी बाद बीच तालाब में अचानक से नाव पलट गई थी। इस घटना में मदन केवट और भतीजा प्रवेश केवट तैरकर तालाब से बाहर आ गए थे। लेकिन मनीष केवट तालाब से बाहर नहीं निकल सका था। बाद में जब चाचा-भतीजे ने घर पहुंचकर तालाब में नाव पलटने सहित मनीष के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर मनीष की तलाश शुरू की गई थी। सूचना मिलते ही थनरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। 

मनीष की तलाश के लिए ग्रामीण अन्य नाव में सवार होकर तालाब में उतरे थे। यहां करीब 9 बजे के लगभग तालाब में डूबी नाव मिली थी। उसी नाव के नीचे मनीष दवा हुआ था। ग्रामीणों की माने तो मनीष को तैरना आता था। लेकिन वह किन हालातों में नाव में दब कर रह गया। यह फिलहाल सामने नहीं आ सका हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ