Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कोलारस विधायक महेंद्र यादव ने अस्पताल का किया निरीक्षण आगे से अस्पताल में सुधार करने के लिये दी चेतावनी

विधायक ने कोलारस के अस्पताल का किया निरीक्षण : मिली खामियां, 8 दिन के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार का दिया अल्टीमेटम


शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा से भाजपा विधायक महेन्द्र यादव ने आज रविवार को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में व्याप्त खामियों को देख विधायक ने नाराज़गी जाहिर करते हुए ड्यूटी डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए अव्यवस्थाओं को दूर करने की बात भी कही

बता दें कि कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में लगातार मरीजों के उपचार में लापरवाही और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में लापरवाही बरती जा रहीं थी। इससे पहले ऊर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने भी विधायक महेन्द्र यादव के साथ कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। उन्हें भी अस्पताल में कई खामियां मिली थीं। उनके द्वारा अस्पताल के हालात सुधारने की निर्देश दिए थे। 

इसी क्रम आज फिर एक बार विधायक महेन्द्र यादव ने कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई अनियमितताएं सामने आईं। डॉक्टर निर्धारित वर्दी में नहीं थे, सूचना बोर्ड पर गलत जानकारी (रविवार की जगह शनिवार) दर्ज थी, सफाईकर्मी अनुपस्थित पाए गए, और अस्पताल परिसर में गंदगी व पत्थरों का जमाव देखा गया।

इससे नाराज विधायक महेन्द्र यादव ने अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए 8 दिनों के भीतर सुधार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसमें अस्पताल परिसर की सफाई, भवन का रंग-रोगन, और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया साथ ही, सभी डॉक्टरों को ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया।

विधायक ने कहा, मैं 8 दिन बाद पुनः निरीक्षण करूंगा। यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। क्षेत्र की जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता है, और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या को सहन नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ