सानी के लिए जा रही विवाहिता के साथ बलात्कार, पास में दोस्त खड़ा होकर देखता रहा, एसपी से शिकायत
शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ गांव के युवक ने बलात्कार कर दिया. बलात्कार करते समय आरोपी का दोस्त पास में खड़ा होकर देखता रहा. जिसकी शिकायत आज महिला ने एसपी से दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि 5 फरवरी 2025 की सुबह 5 बजे वह सानी करने के लिए बेड़ा पर जा रही थी तभी रास्ते में संतोष सेन, विजय सेन ने उसे पकड़ लिया और विजय सेन ने उसके साथ बलात्कार किया, पास में उसका दोस्त संतोष सेन खड़ा रहा. बलात्कार के बाद विजय सेन महिला के कान की झुमकी और मंगलसूत्र छिना कर ले गया. जिसकी शिकायत एसपी थाने में दर्ज कराई तो वहां सुनवाई नहीं हुई जिसकी चलते आज महिला ने एसपी शिवपुरी से न्याय की गुहार लगाई हैं.
0 टिप्पणियाँ