Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पांच साल की मासूम के साथ रेप वाले मामले में आक्रोशित लोगो ने फांसी दो के नारे लगाते हुए शहर में रैली निकाल कर Dm को सौंपा ज्ञापन

खबर शिवपुरी जिले से आ रही है जहां बताया जा रहा है 5 साल की मासूम के साथ रेप करने वाले व्यक्ति को ले कर छेत्र वासियों में काफी आक्रोश है इसी के चलते आज शिवपुरी शहर में आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए है। सोमवार को सर्व समाज ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पोलोग्राउंड से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली गई।

प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान और पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह समेत कई नेता शामिल हुए। पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा और विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

फांसी की सजा देने की मांग

ज्ञापन में आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की गई है। साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग भी रखी गई है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को नाबालिग बताकर बचाने की कोशिशों का विरोध किया है। उनका कहना है कि आरोपी शारीरिक और मानसिक रूप से परिपक्व है।

प्रदर्शकारियों ने पीड़िता के परिवार को लाइसेंस लेने के लिए मांग की है 

हम आप को बता दे कि ज्ञापन में आरोपियों के परिवार के अवैध कब्जा हटवाने हटवाने और लाइसेंस दिलवाने की भी मांग की है प्रदर्शन कारियो घटना से पहले आरोपी के साथ शराब पीने बालों को भी आरोपी बनाने की मंगत की है

प्रदर्शनकारियों ने घटना से पहले आरोपी के साथ शराब पीने वालों को भी सह-आरोपी बनाने और आरोपी की मां पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस ने गठित की निगरानी कमेटी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित परिवार को प्रशासन से मिलने वाली सुविधाओं की निगरानी के लिए पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई है। साथ ही, कांग्रेस ने जिलेभर में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी

प्रदर्शन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कांग्रेस पार्षद एवं नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने सड़कों पर मार्च निकालकर बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ