Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : गुना ग्वालियर रोड पर नागा बावड़ी के पास देर रात दो ट्रकों में अचानक से लगी आग।

शिवपुरी । खबर शिवपुरी जिले के देहात थाना अंतर्गत से आ रही है जहां बताया जा रहा है एनएच-46 पर दो खड़े ट्रकों में अचानक आग लग गई।

घटना रात करीब 1 बजे की है। नागा बावड़ी के पास ट्रक रिपेयरिंग की दुकानों के सामने कई ट्रक खड़े थे। इनमें से दो ट्रकों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखते ही पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी ने फायर ब्रिगेड की पाइप संभाली

सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए खुद फायर ब्रिगेड की पाइप संभाली। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आसपास खड़े अन्य ट्रक और दुकानें बच गईं। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ