Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : देहात थाना पुलिस ने सात किलों गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

देहात पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 7 किलो 243 ग्राम गांजा जप्त, दतिया से स्कूटी पर सवार होकर आया था तस्कर

शिवपुरी शहर के थाना देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7 किलो 243 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 1 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी दतिया जिले का निवासी है, जो स्कूटी से शिवपुरी में गांजा सप्लाई करने आया था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

देहात थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी प्याज मंडी, नोन कोल्हू पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी आशीष (30 वर्ष) पुत्र दिनेश भट्ट, निवासी पंचशील नगर, थाना कोतवाली, जिला दतिया को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से 7 किलो 243 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 5 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी इस अवैध कारोबार से कब से जुड़ा हुआ था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ