आनंद दूध डेयरी पर मिलावटी दूध की गाड़ी सप्लाई होने की खबर पर डॉ संजय ऋषि स्वर ने खाद्य निरीक्षक को भेज कर दूध की कराई जांच ।
खबर शिवपुरी जिलों से है जहां शहरी क्षेत्र शिवपुरी में संचालित आनंद दूध डेयरी अस्पताल चौराहा पर मिलावटी दूध से भरी गाड़ी सप्लाई होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने तत्काल खबर की पड़ताल करने खाद्य एवं अपमिश्रण निरीक्षक बिष्णु दत्त शर्मा को भेजकर जांच कराई ।
जांच में जो तथ्य उजागर हुए उसके अनुसार सस्पेक्टेड वाहन नियमित रूप से दूध की सप्लाई करने वाला है तथा उसमें उपलब्ध दूध मिलावटी नहीं निकला।

0 टिप्पणियाँ