Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : रंजिशन युवक के मारपीट, सिर में मारी लोहे की रोड : देहात पुलिस ने किया दो लोगों पर मामला दर्ज

 


शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रंजिशन दो युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए उस पर लोहे की रोड से हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। घायल की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं। 

बड़ा गांव के रहने वाले विनोद आदिवासी ने बताया कि रविवार की देर शाम उसका बेटा गब्बर आदिवासी अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के रहने वाले हीरालाल और रामवीर आदिवासी घर के बाहर गली में पहुंचे थे। उनके हाथ में लोहे की रोड थी। दोनों ने गब्बर को पुरानी रंजिश के चलते गालियां देना शुरू कर दिया था। जब बेटे ने उन्हें गालियां देने से मना किया तो हीरालाल और रामवीर आदिवासी ने मिलकर पहले लातघूंसों से मारपीट की बाद में हीरालाल ने उसके सिर में लोहे की रोड मार दी। जब वह पहुंचा तब तक दोनों मौके से भाग गए थे। बेटे को लेकर वह रात में देहात थाना पंहुचा था। पुलिस ने हीरालाल और रामवीर आदिवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ