फाइल फोटो-मां शाकंभरी देवी
गाताडीह-: मरार पटेल समाज के कुलदेवी मां शाकंभरी का एकदिवसीय शाकंभरी जयंती का आयोजन 27 मार्च गुरुवार को भव्य कलशयात्रा के साथ शुभारंभ होगा। कलशयात्रा के बाद अतिथि स्वागत का कार्यक्रम किया जाएगा। शाकंभरी जयंती समारोह में मुख्यातिथि बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील पटेल (प्रदेशाध्यक्ष), तेजराम पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष), राजेन्द्र नायक (प्रदेश संयोजक), श्रीनाथ पटेल (सारंगढ़ राज अध्यक्ष), प्रहलाद पटेल (फुलझर राज अध्यक्ष), डॉ हलधर पटेल (जोन प्रभारी), शिवकुमारी अनिल साहू (जिला पंचायत सदस्य), जीवन सिंह नेताम (जपनद सदस्य बिलाईगढ़), अमर सिंह नेताम (सरपंच गाताडीह), दिलावर सिंह नेताम (पूर्व सरपंच गाताडीह) उपस्थित होंगे। कार्यक्रम को लेकर खालसा एवं बिर्रा राज के समस्त सामाजिक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
%20(5).jpeg)
0 टिप्पणियाँ