Music

BRACKING

Loading...

Gwalior News : अटल बिहारी वाजपेयी - भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर के लेडीज़ क्लब के द्वारा इंटरनेशनल वुमेन्स डे का सफल आयोजन

ग्वालियर : एबीवी - आई. आई. आई. टी. एम. ग्वालियर संस्थान के लेडीज़ क्लब के तत्वावधान से संस्थान के एम डी पी सेंटर में इंटरनेशनल वुमेन्स डे का आयोजन हुआ। क्लब की प्रेसिडेंट वंदना सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “प्रयासों में तेज़ी” पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका श्रीमती तुलिका श्रीवास्तव के साथ इस अवसर पर क्लब के अन्य सदस्य रीना श्रीवास्तव, दीपा सिंह सिसोदिया, डॉ. अनुराज सिंह, डॉ वीना सिंह, रिचा, आरती, ज्योति राठौर, गरिमा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। संस्थान की पी एच डी में अध्ययनरत छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अहम भूमिका निभाई। 

कल्चरल इवैंट के तहत सभी की मनमोहक प्रस्तुतियों ने इ कार्यक्रम को शोभायमान कर दिया। नृत्य प्रस्तुति, स्वरचित कविता पाठ एवं प्रेरणादायी उद्बोधन ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कई खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिसमें सभी ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया । श्रीमति वंदना सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला दिवस किसी एक दिन नहीं होना चाहिए। देखा जाए तो हम ही समाज, देश व घर में प्रत्येक दिन खुशियाँ बांटते है। उन्होने कहा कि यह पूरे संसार की आधी आबादी हम ही हैं और बाकी आधी आबादी का भी हमारे द्वारा ही सृजन किया गया है। सृष्टि की निर्माता नारी शक्ति को अपनी शक्तियों को पहचानने के लिए उन्होने प्रेरित किया। नए भारत कि नारियाँ उध्यमी, स्वस्थ, सबल, और सक्षम हैं। आज की नारी आत्मसम्मान से भरी हुई है, जो कि आसमान को छूने का हौसला रखती है। इस तारतम्य में उन्होने अन्तरिक्ष में सुनीता विलियम्स का भी उदाहरण प्रस्तुत किया। नारी रूपी ईश्वरीय शक्ति लक्ष्मी (धन की देवी), दुर्गा (शक्ति स्वरूपिणी), सरस्वती (विध्या व ज्ञान की देवी) का उदाहरण प्रस्तुत कर सभी को एक ऊर्जा व प्रेरणा से भर दिया। उन्होने कहा की हमारा क्लब भी विभिन्न क्षेत्रों में नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर नारी शक्ति की पहचान बन चुका है, जिसपर हमें गर्व है। समस्त ट्रिपल आई टी एम संस्थान व लेडीज़ क्लब के सदस्यों ने उन्हें ग्वालियर की प्रतिष्ठित संस्था गोल्डन यूथ एंड कल्चर सोसाइटी द्वारा वुमेनस अचीवर्स अवॉर्ड 2025 से सम्मानित होने पर बधाई प्रेषित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ