ग्वालियर। खबर ग्वालियर से आ रही है जहां बताया जा रहा है कि गोल्डन यूथ एंड कल्चर सोसाइटी द्वारा आयोजित वुमेनस अचीवर्स अवॉर्ड 2025 में ए बी वी – आई आई टी एम ग्वालियर की लेडीज़ क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती वंदना सिंह को इस वर्ष वुमेनस अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह आयोजन संस्कृति गार्डन रेस कोर्स रोड ग्वालियर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रधयुमान सिंह तोमर थे। इस कार्यक्रम में अद्वितीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया
जिन्होंने अलग अलग क्षेत्र जैसे कल्चरल, आर्ट्स, शिक्षा, स्पोर्ट्स, वुमन पुलिस ऑफिसर, समाज सेवा इत्यादि में अपनी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। श्रीमती वंदना सिंह को उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों व उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। इस ईवेंट में सम्मानित की गई वुमन अचीवर्स को समाज को अपने कार्यों के द्वारा प्रेरित करने के लिए एवं युवा पीढ़ी को एक नई सकारात्मक दिशा दिखाने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।


0 टिप्पणियाँ