Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा द्वारा सभी 183 जोड़ों को हेलमेट किए वितरित सभी जोड़ों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी

विधायक  कैलाश कुशवाहा बोले. समस्त सैलरी से मेरे द्वारा हेलमेट बांटने का  लिया था निर्णय 

आज शिवपुरी जिले के गांधी पार्क में आदर्श विवाह सम्मेलन में 180 जोड़ों को पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा द्वारा हेलमेट वितरण किये। वहीं विधायक कैलाश कुशवाहा द्वारा बताया गया कि पत्नी का सबसे बड़ा  गहना उसका पति होता है। पत्नी और बच्चों का संसार उनका पति होता है।


दुर्घटना में किसी की मृत्यु ना हो। इसलिए विधानसभा  से मिलने वाली समस्त सैलरी से मेरे द्वारा हेलमेट बांटने का निर्णय लिया । वहीं उन्होंने नव दंपति जोड़ों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी शिवपुरी के गांधी पार्क में  मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन आयोजित बहुत ही शांतिपूर्ण एवं विधि-विधान से संपन्न हुआ 

इस विवाह सम्मेलन में 178 हिंदू जोड़ों और 5 मुस्लिम जोड़ों ने पंजीयन कराया था। सभी जोड़ों को योजना के तहत 49 हजार रुपए की राशि का चेक दिया गया। कार्यक्रम में जोड़ों और उनके परिजनों के लिए प्रशासन ने टेंट, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ