शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग में शनिवार शाम उमरीकलां के कनेरा-कनेरी गांव में एक आठ फीट लंबा मगरमच्छ खेत में आ गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसान रामस्वरूप लोधी ने नीलेश शिवहरे के खेत को बटाई से लेकर उसमें खेती की थी किसान रामस्वरुप लोधी जब अपनी फसल देखने खेत पहुंचे, तो उन्होंने मगरमच्छ को खेत में बैठे देखा था।
किसानों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण शनिवार रात को रेस्क्यू संभव नहीं हो पाया। रविवार की दोपहर वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुराग तिवारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। इस दौरान फॉरेस्ट अधिकारी मनोज दोहरे, बीट गार्ड कल्याण धाकड़, विनय बाल्मीकि , सत्येंद्र, राजू और अन्य स्टाफ ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।
बता दें ग्रामीणों ने भी मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागकर पानी में चला गया। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर अपने साथ ले गई।
मगरमच्छ के रेस्क्यू अभियान के दौरान किसान की फसल को भारी नुकसान हुआ। किसान रामस्वरूप लोधी ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ