यातायात पुलिस की लापरवाही कहीं बड़ी दुर्घटना का कारण न बन जाए..?
शिवपुरी। शहर के फतेहपुर चौराहे से नो एंट्री में प्रतिदिन रेत,मुरम से भरें डंपरों और ईंटों से भरें ट्रको का आवागमन हों रहा है
यह आमजन और रहागीरो के लिए परेशानी का सबब बन चुका है और यहीं नहीं इसी रोड़ पर तीन नामचीन बड़े स्कूल भी है जहां प्रतिदिन छोटे छोटे बच्चों और स्टाफ सहित लोगों का आवागमन बना रहता है। यातायात पुलिस की लापरवाही कहीं बड़ी दुर्घटना का कारण न बन जाए.?
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को का कहना है कि यह रोड़ पर सुबह से शाम तक लोगों का आवागमन बना होता है और इस रोड़ पर तीन से चार वार्ड आते हैं जों कि घनी आबादी वाले क्षेत्र है और इसी रोड़ पर दिनभर से कई भारी वाहनों का आवागमन रहता है जो कि हम स्थानीय लोगों के लिए यें एक समस्या का सबब बन चुकी है लोगों ने बताया कि कई बार इस रोड़ पर तेज़ वाहन चलाने से एक्सीडेंट भी हुए हैं।
हम आपको बता दें कि इसी रोड़ पर पुलिस आवासीय कॉलोनी भी स्थित है इस घनी आबादी वाले क्षेत्र से भारी वाहनों का निकलना बड़ी दुर्घटना होने का संकेत है।

0 टिप्पणियाँ