शिवपुरी के बदरवास में मानव तस्करी को लेकर सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने का दावा कर रही है। वीडियो में महिला कुछ लड़कियों के साथ बैठी हुई है। साथ में अन्य कई लड़कियों की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं। वीडियो में महिला ने खुद को बदरवास की रहने वाली बता रही है।
महिला ने वीडियो में दावा किया है कि लड़कियों की खरीद-फरोख्त में कोई उसका मुकाबला नहीं कर सकता। वीडियो के अंत में उसने धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया है। स्थानीय लोगों ने इसपर आक्रोश जताया है।
इस मामले में बदरवास थाना प्रभारी विकास यादव की प्रतिक्रिया लेनी चाही थी, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया गया।

0 टिप्पणियाँ