Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : दीघोदी गांव में जमीनी विवाद में हत्या के मामले में जेल से छूटे लोगों ने फरियादीयों पर किया हमला जिला अस्पताल में उपचार जारी

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस विधान सभा से जहां बताया जा रहा है कि दीघोदी गांव में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। हत्या के मामले से बरी होकर जेल से लौटे आरोपियों ने मृतक के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित केशव धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल 18 जनवरी 2023 को जमीनी विवाद के चलते उनके भाई मंगल सिंह धाकड़ की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महाराज सिंह, मुकेश सिंह, राजेश सिंह और सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

जनवरी में आरोपियों के बेटे ने किए थे हमला

18 जनवरी 2025 को जेल में बंद आरोपियों के बेटों गोलू, रिंकू, विकास और आकाश ने केशव पर हमला किया था। हमलावरों ने उनके घर पर पथराव किया, जिससे घर की छतें टूट गईं और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा।

जेल से छूटने के एक महीने बाद किया हमला

14 फरवरी 2025 को चारों आरोपी हत्या के मामले से बरी होकर जेल से बाहर आ गए थे। इसके बाद आज यानि रविवार को मुकेश धाकड़, महाराज धाकड़, सुखदेव धाकड़, राजेश धाकड़, गोलू, आकाश, विकास, अवदेश और रिंकू ने केशव के घर पर फिर से हमला कर दिया। इस हमले में केशव को बचाने आई उनकी भतीजियां भावना और प्रियंका तथा एक दोस्त का बेटा राहुल भी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ