शिवपुरी जिले में शासकीय भवनों को शराबखोरी का अड्डा बनाए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में एक वार्ड बॉय का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था, और अब नगर पालिका के मानस भवन से एक कर्मचारी के शराब पीने का वीडियो सामने आया है।
बता दें कि मानस भवन में बिना अनुमति के प्रवेश वर्जित है, और नगर पालिका द्वारा यहां अस्थायी व स्थायी कर्मचारियों की तैनाती की जाती है। लेकिन इन्हीं में से एक कर्मचारी ने सरकारी भवन को ही मयखाने में तब्दील कर दिया।
यह वीडियो "यो यो सिंह जाट" नामक इंस्टाग्राम आईडी से डाला गया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठ रही है।

0 टिप्पणियाँ