Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : मध्य प्रदेश पंचायत मंत्री प्रलाद पटेल के खिलाफ कांग्रेस ने नारेबाजी कर शिवपुरी में किया विरोध प्रदर्शन

शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस ने प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ सोमवार को माधव चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मंत्री पटेल का पुतला दहन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बीच में ही पुतला छीन लिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के पोस्टर में आग लगाकर विरोध दर्ज कराया।

पुलिस ने छीना पुतला, भारी बल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए माधव चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही पुतला दहन को रोकने के लिए फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया था। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की, पुलिस ने रैली में घुसकर पुतला छीन लिया और वहां से हट गई। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रहलाद पटेल के पोस्टर में आग लगाकर विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि "मंत्री जनता की मांगों को भीख बताकर लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। प्रदेश सरकार चुप्पी साधे हुए है और जब डेविस का विरोध किया जाता है तो भाजपा आवाज दबाने का काम कर रही है।"

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान शहर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ