Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कुएं में महिला का शव हत्या की आशंका

शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र के भटनावर गांव में एक नवविवाहिता का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका शनिवार रात से लापता थी। सोमवार को शव मिलने के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोहरी थाना के बाहर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ही परिजन शांत हुए।

21 वर्षीय सलमा खान निवासी गौधारी की शादी 10 माह पहले भटनावर के शाहिद खान से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे और हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। वहीं, पति शाहिद का कहना है कि सलमा मानसिक बीमारी से जूझ रही थी और ग्वालियर में उसका इलाज चल रहा था।

पोहरी एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मर्ग कायम कर शव का पैनल पोस्टमार्टम कराया गया है। नवविवाहिता होने के कारण मामले की गहन जांच की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ