Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : अवैध शराब विक्रय पर रोक लगाने के लिए कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

शिवपुरी की करैरा विधानसभा में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एसडीएम अजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि करैरा क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री तेजी से बढ़ रही है, जिससे समाज में कई गंभीर अपराध हो रहे हैं।

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानसिंह फौजी ने बताया कि हाल ही में विधानसभा क्षेत्र में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हुई हृदयविदारक घटना के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि करैरा क्षेत्र में वैध रूप से केवल 19 शराब दुकानें संचालित हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि हर 50-100 मीटर की दूरी पर किराना और परचूनी दुकानों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।

ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र भार्गव ने बताया कि चार दिन पहले एसडीएम और एसडीओपी ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक केवल नाममात्र की कार्रवाई की गई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन शीघ्र ही इन अवैध शराब दुकानों को बंद नहीं करता तो कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान कांग्रेस निगरानी समिति के पदाधिकारी एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ