Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार की मौत

 

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के करबला के पास एक बाइक सवार घायल अवस्था मिला था। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। लेकिन युवक की मौत उपचार के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया हैं। 

जानकारी के मुताबिक़ श्रीराम कालोनी का रहने वाला 30 साल का मनीष कुशवाह पुत्र सोमपाल कुशवाह शनिवार की शाम बाइक से करबला क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद मनीष घंटों घायल बेहोशी की अवस्था में डला रहा था। इस दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे परिजन मनीष को तलाशते दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। यहां से उसे पहले जिला अस्पताल फिर रात साढ़े 11 बजे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। लेकिन मनीष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया हैं कि दुर्घटना के बाद मनीष 3 घंटे तक सड़क किनारे घायल अवस्था में डला रहा था। ऐसे में सागर समय पर मनीष को उपचार मिलता तो उसकी जान बच भी सकती थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ