29 जून 2025 को सीएमएचओ कार्यालय में किया गया आमंत्रित
।शिवपुरी कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा बर्ष 2023 में चयनित की गई महिला बहु उददेशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के दस्तावेजों का परीक्षण 29 जून 2025 को सीएमएचओ कार्यालय में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बर्ष 2023 में कर्मचारी चयन आयोग भोपाल द्वारा महिला बहु उददेशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) की सीघी भर्ती हेतु प्रक्रिया संपादित की थी। जिस पर विभिन्न कारणों के चलते कुछ अभ्यार्थियों द्वारा माननीय उच्च न्यायलय में याचिका प्रस्तुत की थी। उक्त याचिकाओं पर उच्च न्यायलय द्वारा आदेश पारित कर दिया गया है। उच्च न्यायलय जबलपुर द्वारा याचिका क्र/5747/2023/तब्बसुम कुर्रेशी एवं अन्य विरूद्ध म.प्र. शासन एवं अन्य तथा अन्य याचिकाओं में पारित आदेश दिनांक 28.04.2025 के परिपालन में समस्त याचिकाकर्ताओं जिन्होंने कर्मचारी चयन मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित समूह -5 के अंतर्गत बहु उददेशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) की सीधी भर्ती हेतु आयोजित संयुक्त परीक्षा उत्तीर्ण की है एवं उनके नाम मैरिट में है। नियुक्ति संबंधी नियमानुसार निर्णय लिए जाने हेतु दस्तावेजों के परीक्षण हेतु 29 जून 2025 को सुबह 11 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी में संपर्क करें। ख्यनित अभ्यार्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उच्च न्यायलय के निर्णय की प्रति भी साथ लेकर आवें। इसके अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची में दर्ज आवेदकों का निर्णय बाद में पृथक से किया जावेगा। अभी प्रतीक्षा सूची वाले आवेदकों को नही बुलाया गया है।
0 टिप्पणियाँ