शिवपुरी जिले में रविवार देर रात कोलारस थाना क्षेत्र के एनएच-46 पर दैहरदा गांव स्थित हनुमानजी मंदिर के पास मक्का से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। ट्रक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से मक्का भरकर महाराष्ट्र की ओर जा रहा था।
ट्रक में दो स्टाफ मौजूद थे। हादसे में ड्राइवर जसवंत निवासी मोहना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद शिवपुरी से ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं दूसरे स्टाफ को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया।
गनीमत रही कि दुर्घटना के वक्त कोई अन्य राहगीर या वाहन चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। कोलारस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई जारी है।

0 टिप्पणियाँ