संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमो को लेकर रणनीति बनी
शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा "संकल्प से सिद्धि अभियान" संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत शिवपुरी जिले की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय युवराज होटल में किया गया यह कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का यह विशेष अभियान 9 जून से 25 जून तक जिले भर में चलाया जाएगा, जिसमें केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जिले से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक पूर्ण निष्ठा और समर्पण के भाव से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर 11 साल में देश मेॅ मोदी की सरकार ने विकास का, देश के मान सम्मान बढ़ाने का जो इतिहास रचा है उसे हमे गांव की चौपाल तक ले जाना है, घर घर बताना है ।
पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित है अगर दीपक जलाकर भी ढूंढोगे तो भाजपा जैसा कार्यकर्ता कहीं नहीं मिलेगा अब जो कार्यक्रम आए हैं उनका हमें करना है और केवल करना ही नहीं है बल्कि जन-जन तक पहुंचना है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे महामंत्री सोनू बिरथरे ने कहा कि 9 जून से ‘सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष’ अभियान शुरू होने जा रहा है, साथ इस माह में अन्य कार्यक्रम भी होंगे। यह हमारे लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का अवसर है। कोई भी बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल छूट न जाए, इसके लिए योजना बनाकर हमे प्रयास करना है।
कार्यशाला में महामंत्री गगन खटीक ने पर्यावरण, योग दिवस, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपातकाल आदि आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में बताया। कार्यशाला में संकल्प से सिद्धि अभियान के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा शिवपुरी जिले में इसे प्रभावशाली ढंग से संचालित करने की रणनीति तय की गई। आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता कामता प्रसाद, पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी, पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, प्रहलाद भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नफीस खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, केशव सिंह तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा मंच पर मौजूद रहे।
कार्यक्रमों के लिए टोलियों का हुआ गठन
मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक एवं अन्य संगठन आत्मक कार्यक्रम के लिए जिला टोली का गठन किया गया जिसमें मोदी सरकार के 11 संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम का संयोजक पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, सह-संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नफीस खान, सदस्य नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम स्वरूप रावत को बनाया गया है।
विश्व पर्यावरण दिवस के लिए संयोजक पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, सहसंयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव व सदस्य जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पड़रिया को बनाया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए संयोजक पूर्व विधायक भैयासहाब लोधी, सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, सदस्य के रूप में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैलजा लवंगीकर व योगेंद्र रघुवंशी को बनाया गया है।
इसी तरह 23 जून से 6 जुलाई तक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस मनाया जाएगा जिसके संयोजक पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष विपिन खमरिया व सदस्य के रूप में पूनम राजोरिया एवं मुन्नालाल कुशवाहा को नियुक्त किया है।
आपातकाल के काले अध्याय का 50 वां वर्ष है 25 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए संयोजक पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, सहसंयोजक जिला महामंत्री पृथ्वीराज जादौन, सदस्य के रूप में जिला मंत्री मनीष अग्रवाल व जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा योगेंद्र यादव को बनाया गया है। इसी तरह सभी मंडल में भी टोलियों का गठन किया गया है।
0 टिप्पणियाँ