निर्वाचक नामावली के त्रुटि रहित बनाने के निर्देशों के अंतर्गत बीएलओ के क्षमता विकास हेतु सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स को प्रशिक्षित किया जाना है, ताकि बीएलओ विधिक प्रावधानों, निर्वाचक नामावली तैयार करने संबंधी प्रक्रिया, घर-घर जाकर सर्वे कर निर्वाचक की जानकारी का सत्यापन करना, मृत/स्थानांतरित /दोहरी प्रविष्टि की जानकारी तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, बूथ लेवल एजेन्ट से समन्वय, फॉर्मों, बीएलओ एप आदि के संबंध में बारीकियों से भलिभांति अवगत हो सकें।राज्य, जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 जून को भोपाल में आयोजित किया गया था तथा शेष प्रशिक्षणार्थियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम जिला स्तर पर 23 जून को आयोजित किया गया, अतः उक्त प्रशिक्षण उपरांत विधानसभा स्तर पर बीएलओ के प्रशिक्षण हेतु पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स की उपलब्धता आपके विधानसभा क्षेत्र में संभवतः सुनिश्चित हो चुकी है।अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चन्द्र शुक्ला द्वारा विधानसभा स्तर पर होने वाले बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्थाएं विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पूर्व से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण 3 जुलाई से प्रारंभ होकर 13 जुलाई तक पूर्ण किया जाएगा। प्रत्येक बैच का प्रशिक्षण एक दिवस का ही होगा। प्रशिक्षण के लिए बीएलओ के बैच का साईज, रिसोर्स पर्सन/ मास्टर ट्रेनर्स, सामग्री एवं कार्यप्रणाली, आधारभूत संरचना, प्रशिक्षण सामग्री, खान-पान व्यवस्था एवं प्रशिक्षण के संबंध में ट्रेनिंग पूर्व कार्यवाहियां करना सुनिश्चित करें।

0 टिप्पणियाँ