शिवपुरी में गोवर्धन थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में शनिवार शाम एक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सरकारी जमीन पर भैंस चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। इस झड़प में करीब 9 लोग घायल हो गए। घायलों को बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे महेंद्र यादव ने बताया कि उनके घर के बच्चे गांव की सरकारी जमीन पर भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने जमीन पर चराने से मना किया। फिर बच्चों के साथ मारपीट की गई।
बच्चों ने घटना की जानकारी घर पर दी। इसके बाद महेंद्र यादव, शेषभान, जोगेश, कप्तान सहित अन्य मौके पर पहुंचे। महेंद्र का आरोप है कि वहां मौजूद जगन्नाथ, हरि सिंह, केशव, दीवान सिंह, सुगर सिंह सहित अन्य ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए।
बहीं दूसरे पक्ष के जगन्नाथ सिंह ने भी महेंद्र यादव और उसके परिजनों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर कुल 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ