Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : 25 सितम्बर को गांधी पार्क कम्युनिटी हॉल में होगा युवा संगम कार्यक्रम



 मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन इस बार 25 सितम्बर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम गल्ला मंडी के पास स्थित गांधी पार्क कम्युनिटी हॉल में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। युवा संगम कार्यक्रम में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर एक ही मंच पर आकांक्षी युवाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 8 से 10 निजी कंपनियां भाग लेंगी और साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। कार्यक्रम में वे युवा भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है और जिन्होंने 8वीं, 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक तक की योग्यता प्राप्त की है। आवेदकों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन और समग्र आईडी आदि की छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा। इच्छुक युवा गूगल फॉर्म https://forms.gle/Kt9u6p7gmEtRdpGq5 के माध्यम से भी पंजीयन कर सकते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ