Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : सीधी भर्ती में उत्तीर्ण एएनएम दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित - 4 सितम्बर 2025 अंतिम तिथि तक होगा सत्यापन

।। शिवपुरी 2 सितम्बर 2025।। बर्ष 2023 में आयोजित समूह 5 अंतर्गत एएनएम की सीधी भर्ती हेतु आयोजित  संयुक्त परीक्षा में उत्तीर्ण  ऐसे अभ्यार्थी जिनका नाम प्रतिक्षा सूची में है। उन्हें दस्तोवज सत्यापन हेतु माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित आदेश के क्रम में 4 सितम्बर 2025 तक दस्तावेज सत्यापन हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी फतेहपुर रोड पर आमंत्रित किया गया है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जारीजानकारी में बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा याचिका क्रमांक 5747/2023/तबसुम्म कुर्रेशी एवं अन्य विरूद्ध म.प्र.शासन  एवं अन्य तथा अन्य संबंधित याचिकाओं में पारित आदेश  दिनांक 5 नबम्वर 2024 के परिपालन में समस्त याचिकाकर्ता  जिन्होंने कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित समूह 5 अंतर्गत एएनएम की सीधी भर्ती हेतु आयोजित  संयुक्त परीक्षा में उत्तीर्ण  की थी तथा उनके नाम  प्रतीक्षा सूची में हैं। इन अभ्यार्थियों को  संदर्भित पत्र क्रमांक 425 दिनांक 11 जून 2025 की कंडिका अ,ब,स के अनुसार दस्तावेज सत्यापन/नियुक्ति हेतु दिनांक 4 सितम्बर 2025 तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्यअधिकारी फतेहपुर रोड शिवपुरी में आमंत्रित किया गया है। जिससे इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ