Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : कृभको यूरिया रैक से जिले को 900 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त

 


कृभको कंपनी का यूरिया की रैक आज गुरुवार को शिवपुरी रैक प्वाइंट पर लगने से जिले को 900 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ है। प्राप्त यूरिया का आवंटन विभिन्न संस्थाओं को किया गया है, जिसमें 8 सहकारी समितियों को 200 मैट्रिक टन, 5 डबल लॉक गोदामों को 240 मैट्रिक टन, 2 मार्केटिंग सोसायटियों को 100 मैट्रिक टन तथा निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं को 360 मैट्रिक टन यूरिया दिया गया है। यूरिया का वितरण 19 सितम्बर 2025 को सहकारी समितियों, डबल लॉक केंद्रों, मार्केटिंग सोसायटियों एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर द्वारा आदेशित अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले की 08 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को कुल 200 मीट्रिक टन एनपीके प्राप्त हुआ है। प्राथमिक कृषि साख सह. समिति सीहोर, दुल्हारा, बूडदा, गरेठा, कमालपुर, करारखेड़ा, चिन्नौदी एवं खोड़ समितियों को 25-25 मीट्रिक टन यूरिया मिला है।डबल लॉक गोदामों में मार्कफेड शिवपुरी को 40 मी. टन, करैरा को 75 मी. टन, पिछोर को 50 मी. टन, बदरवास को 25 मी. टन तथा पोहरी को 50 मी. टन यूरिया प्राप्त हुआ है। विपणन सहकारी संस्थाओं में विपणन सहकारी संस्था मर्यादित बैराढ़ एवं नलदमयंती विपणन सहकारी संस्था नरवर को 50-50 मी. टन यूरिया प्राप्त हुआ है। निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं में पाठक ब्रदर्स पिछोर को 50 मै.टन, पाठक ट्रेडर्स पिछोर को 25 मै.टन, बबलू ट्रेडिंग कंपनी पिछोर को 50 मै.टन, बालाजी ट्रेडर्स दिनारा को 50 मै.टन, अमित पटेल ट्रेडर्स पिछोर को 20 मै.टन, सिद्ध ट्रेडर्स खनियाधाना को 50 मै.टन, हार्दिक खाद बीज भण्डार पिछोर को 25 मै.टन, अनुराग ट्रेडर्स खनियाधाना को 45 मै.टन, आशी ट्रेडर्स खनियाधाना को 20 मै.टन एवं सुरमई ट्रेडर्स को 25 मै.टन यूरिया उपलब्ध हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ