Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : अबैध क्लीनिक पर फर्जी डॉक्टर द्वारा इलाज करने के दौरान महिला की मौत

 


शिवपुरी  जिले में अबैध क्लीनिक और फर्जी डॉक्टरों की हजारो  की तादात में है और हर साल बढ़ोतरी हो रही है हालांकि जिला स्वाथ्य अधिकारी द्वारा फर्जी बने डॉक्टरों  पर कार्यवाही कर फोर्मल्टी कर ली जाती  है ! 

हालांकि हम आप को बता दी  की शिवपुरी जिले वा शहर में गली गली में बगैर डिग्री धारी डॉक्टर क्लीनिक का बोर्ड लगाकर मरीजों का इलाज करते आप मिल जायेंगे ! लेकिन प्रसाशन चुप्पी  साधे रहता है जव कोई हादसा मरीज के साथ हो जाता है जव जाकर प्रशासन कार्यवाही  कर फोर्मल्टी पूरी कर लेते है प्रसाशन की बजह सेशिवपुरी जिले  में फर्जी डॉक्टरों  की  बजह  से  कई लोगो  की  मौत भी हुई है इसी क्रम में आज शिवपुरी जिले के छर्च थाना क्षेत्र में एक अवैध क्लिनिक में इलाज के दौरान 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका चनूटी कुशवाह अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना शुक्रवार की है। हिनोतिया गांव की रहने वाली चनूटी को सिरदर्द की शिकायत थी। वह अपने पति जगदीश के साथ बीमार भांजे को देखने गलथूनी गई थी। वहां से लौटते समय वे छर्च गांव रुके। यहां अरविंद सेन ने अपनी क्लिनिक में चनूटी का इलाज किया। अरविंद ने जांच के बाद चनूटी को इंजेक्शन लगाया और बोतल चढ़ाई। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अरविंद ने उन्हें घर जाने को कहा। घर पर हालत और खराब हुई। जब दोबारा क्लिनिक पहुंचे तो अरविंद उन्हें बाइक से पोहरी स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां छोड़कर वह फरार हो गया। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। सूत्रों के अनुसार, छर्च गांव में छह से अधिक अवैध क्लिनिक चल रहे हैं। पहले भी यहां झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज से कई लोगों की मौत हो चुकी है। फिर भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ