Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

 


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा पर आज “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुअल प्रसारण के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित भदकारिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। तत्पश्चात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उपस्थित जनों को दिखाया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शिवदयाल धाकड़, एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़, पूर्व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.एस. चौहान, मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, विधायक प्रतिनिधि पवन निगौती, चंदू सक्सेना, सीईओ श्री हेमंत सूत्रकार, सीएमओ गोपाल गुप्ता, बीएसी महेश लोधी, आयुष्मान मित्र राहुल दीक्षित, नृपाल सिंह चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय महिलाएं एवं सीएचसी स्टाफ ने भी सहभागिता की। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, जिससे परिवार और समाज दोनों को लाभ पहुंचे। उपस्थित जनों ने माननीय प्रधानमंत्री जी की इस पहल की सराहना की और इसके सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ