दिनांक 9 सितम्बर 2025 मंगलवार समय प्रातः 11 बजे से स्थान : कलेक्टर कार्यालय के सामने पोलोग्राउण्ड शिवपुरी !
आत्मीय किसान बंधु एवं माता बहनों को सादर जय बलराम,
1. वर्तमान आप सबको विदित है कि अतिवृष्टि से सम्पूर्ण जिले में खरीफ की फसलें 70% नष्ट हो चुकी है। कृपया फसल का सर्वे कर मुआवजा एवं बीमा की राशि किसानों को तत्काल दी जावे जिससे किसान आगे रवि सीजन की तैयारी कर सकें।
2. वर्तमान में रासायनिक खाद डीएपी, यूरिया की बहुत ज्यादा परेशानी किसानो को झेलनी पड़ी है। ओने पोने दामों में किसानो ने मजबूरी बस खाद खरीदा है। अतः भारतीय किसान संघ मांग करता है। कि रवि सीजन में ऐत्ती परिस्थिति न बनें रासायनिक खाद जिले की सभी सोसायटी में सभी किसानो को नगद में देने की व्यवस्था शासन प्रशासन करावे।
किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जावें।
किसान तू रहेगा मौन, तो तेरी सुनेगा कौन ।।
जोर जुल्म की टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है।।
भारत माता की जय
नोट-
जिस किसान बंधुओं का अति वर्षा के कारण फसल को नुकसान हुआ है। वह अपना आवेदन खुद बनवाकर लावे उसे इसी ज्ञापन में साथ जोड़ लिया जायेगा। खुदके आवेदन में नाम पता मोवाइल नं. तहसील गाँव का नाम पटवारी हल्का नं. एवं सर्वे नं. जिसमें फसल को नुकसान हुआ है। सब लिखा होना चाहिये।
अतः सभी किसानों से भारतीय किसान संघ आशा करता है कि इसे खेती का काम समझकर इस आंदोलन में शामिल हो ।
निवेदक-भारतीय किसान संघ जिला शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ