Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : फांसी पर लटकी नवविवाहिता की मौत के बाद परिजनों को मिल रही धमकियां, एसपी से की कार्यवाही की मां

शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गुरीच्छा की ममता शाक्य और परिजनों ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर बेटी की मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 

ममता शाक्य ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी अपीशा की शादी छह माह पहले आकाश शाक्य निवासी लालमाटी के साथ हुई थी। लेकिन 8 सितंबर 2025 को वह संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अपीशा को पति आकाश शाक्य, ससुरालजन एवं नजदीकी रिश्तेदारों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था, जिसके चलते उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।


परिजनों का कहना है कि घटना के बाद भी आरोपी आकाश शाक्य और उसके जीजा समेत अन्य रिश्तेदार उन्हें लगातार धमका रहे हैं। धमकी दी जा रही है कि "अब तुम्हारी बेटी मरी है, आगे तुम्हारे बेटों भूपेंद्र शाक्य, संग्राम शाक्य और तुम्हें भी जान से मार देंगे, उसके बाद जेल चले जाएंगे।" इन धमकियों से पूरा परिवार दहशत में है और सामान्य जीवन भी प्रभावित हो रहा है।

इसके साथ ही परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अपीशा की मौत को सुसाइड दिखाने की कोशिश की जा रही है, जबकि यह हत्या है। उनका कहना है कि बेटी को मारने के बाद उसका पति आकाश उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गया था।

ममता शाक्य ने एसपी शिवपुरी से निवेदन किया है कि आकाश शाक्य व उसके सहयोगी परिवारजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए, ताकि मृतिका के परिजनों को न्याय मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ