वन विभाग ने वाहन जब्त कर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया
शिवपुरी जिले के कोलारस वन परीक्षेत्र अंतर्गत सरजापुर बीट में वन विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। गश्त के दौरान वन अमले को कक्ष क्रमांक 1175 में एक ट्रैक्टर जंगल की जमीन पर अवैध जुताई करते हुए मिला। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर वन रेंज कार्यालय में खड़ा कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
वन विभाग का कहना है कि जंगल की जमीन पर इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ