Music

BRACKING

Loading...

आरती थाल सजाओं प्रतियोगिता में वर्षा रही प्रथम विजेता

समिति के पदाधिकारियों से पुरस्कार प्राप्त करती कु.वर्षा

बिर्रा - दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावनधरा ग्राम डभराखुर्द में आयोजित अखंड नवधा रामायण के पंचम दिवस की संध्याकालीन महाआरती में आरती थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें 26 महिलाओं और युवतियों ने आकर्षक आरती थाली सजाई गई थी। बहुत सारे सदस्यों ने आरती को कलश का रूप दिया गया था। जिसमें सबसे आकर्षक आरती थाली ऊं पर बनाई गई थाली का चयन किया गया। जिसमें वर्षा पटेल ने प्रथम विजेता घोषित किया गया। समीति की ओर से 251 रूपए और श्रीफल से सम्मानित किया गया। वहीं योगेश्वरी पटेल, चांदनी ,छोटी,नीनी सहित अन्य सभी विजेताओं को नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी, रघुनाथ दास वैष्णव खगेश्वर दास वैष्णव मनहरणलाल पटेल शत्रुघन पटेल शिवनाथ पटेल लखनलाल चंद्रा सुदामा प्रसाद चंद्रा मोतीराम पटेल सुरेश कुमार साखीराम पटेल रामकृपाल पटेल रोहित पटेल रमेश कुमार पटेल छोटेलाल सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।आज सप्तम दिवस को दोपहर में श्री राम दरबार में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें दो घंटे का समय सीमा रहेगा और आरती पश्चात विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। रंगोली प्रतियोगिता में उम्र की कोई सीमा नहीं है। रात्रिकालीन का समय में बड़ी संख्या में मानस मंडलियों का आगमन हो रहा है जिनके द्वारा रामचरितमानस का गायन वादन और प्रवचन किया जा रहा है। चयनित मानस मंडलियों के बीच फाइनल मुकाबला 17 अक्टूबर की रात्रि होगी। प्रतियोगिता में विशेष रूप से गगन जयपुरिया (उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चांपा),मोहन कुमारी साहू जिला पंचायत सभापति, रितेश रमण सिंह छोटू बाबा जनपद सदस्य,एकादशिया साहू सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ