आर्य समाज,मनियर बस्ती और जल मंदिर बस्ती का पथ संचलन निकला
शिवपुरी।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस विजयदशमी पर अपना शताब्दी वर्ष पूरा कर रहा है। इस वर्ष में संघ ने पूरे साल के लिए विभिन्न कार्यक्रम तय किए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दशहरे के दिन पथ संचलन का आयोजन किया गया। शिवपुरी शहर में आर्य समाज बस्ती का पथ संचलन ,मनियर बस्ती का पथ संचलन और जल मंदिर बस्ती का पथ संचलन निकाला गया जो प्रात: 7:30 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें 1000 से अधिक संख्या में गणवेश धारी स्वयं सेवक कतारबद्ध होकर समापन स्थल पर पहुंचे इस दौरान जगह जगह राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में कैलाश अग्रवाल जी एवं मुख्यवक्ता विभाग प्रचारक मनु जैन जी उपस्थित रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा
हिन्दव: सोदरा: सर्वे, न हिंदू पतितो भवेत् |
मम दीक्षा धर्म रक्षा, मम मंत्र समानता ||
अर्थात
सब हिंदू भारत माता की संतान होने से सहोदर है इसलिए कोई हिंदू पतित नहीं हो सकता है हमने "समानता" का मंत्र लेकर "धर्मरक्षा" की दीक्षा ली है शताब्दी वर्ष के दौरान इसी क्रम में 3 अक्टूबर को कोलारस खंड के पचावली मंडल का पथ संचलन निकाला जाएगा

0 टिप्पणियाँ