Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शासकीय कॉलेज के परिसर में निकला सांप, छात्रों में मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़ा



शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में गुरुवार दोपहर राई रोड स्थित शासकीय कॉलेज के परिसर में सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। सांप को परिसर में रेंगता देख छात्र-छात्राएं और प्रोफेसर दहशत में आ गए।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर शासकीय कॉलेज कोलारस के परिषर में अचानक एक सांप दिखाई दिया। सांप को तेजी से इधर-उधर घूमते देख कॉलेज में मौजूद प्रोफेसर और स्टूडेंट्स में भगदड़ मच गई। तत्काल कॉलेज प्रशासन ने सर्पमित्र को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सर्पमित्र कृष्ण गोस्वामी मौके पर पहुंचे और कैचर स्टिक की मदद से सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि यह रेड स्नेक (घोड़ा पछाड़) प्रजाति का सांप था, जिसकी लंबाई करीब 4 फीट थी। सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।


सर्पमित्र की तत्परता से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और कॉलेज में मौजूद सभी ने राहत की सांस ली।


सर्पमित्र कृष्ण गोस्वामी ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर डरें नहीं, बल्कि तुरंत सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें ताकि उसे सुरक्षित रूप से पकड़ा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ