Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत सफाई कर्मी का सम्मान


 


स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा में कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी द्वारा स्वच्छता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम केन्द्र प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए।

इस कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. सुरूचि सोनी वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) द्वारा बताया गया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान केंद्र द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार, निबंध स्लोगन प्रतियोगिता, स्वास्थ्य शिविर, श्रमदान, स्वच्छता कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, पी.पी.ई. किट के उपयोग का प्रदर्शन, शासन के स्वच्छता कर्मियों हेतु समाज कल्याण योजनाओं की जानकारी, धार्मिक प्रतिनिधियों को स्वच्छता महत्ता की जानकारी के साथ ही कार्यक्रम के अंतिम दिवस 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर इन महापुरुषों को नमन किया गया। 

साथ ही केंद्र के दैनिक सफाई कर्मी का शाल-श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रशान्त कुमार गुप्ता, डॉ. मुकेश कुमार भार्गव, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. सुरुचि सोनी, डॉ. लक्ष्मी, अधिकारी/कर्मचारी डॉ. नीरज कुमार कुशवाहा, विजय प्रताप कुशवाह, सतेंद्र गुप्ता, आरती बंसल की सक्रिय सहभागिता रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ