Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी संजना सखी नियुक्त

भोपाल।किन्नर अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि अजयदास महाराज  ने महामंडलेश्वर साध्वी संजना सखी को किन्नर अखाड़ा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है .
इनको मध्य प्रदेश में किन्नर वर्ग के साथ-साथ सभी वर्ग के नागरिकों को सनातन धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक कर सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण हेतु समाज में प्रचार प्रसार एवं गौ माता को सम्मान सहित राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त हो ,साथ ही किन्नरों के उत्थान कल्याण के लिए गुरुकुल और उनके बौद्धिक विकास एवं समाज की मुख्य धारा में लाने के साथ सम्माननीय जीवन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जायेगे.  शीघ्र ही मध्य प्रदेश में शेष पदों पर नियुक्ति भी  प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी संजना सखी द्वारा की जाएगी. 
किन्नर अखाड़ा मध्यप्रदेश की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी संजना सखी की नियुक्ति पर सम्पूर्ण किन्नर समुदाय सहित समस्त वर्ग के नागरिकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि अजय दास महाराज का आभार व्यक्त किया है, साथ ही महामंडलेश्वर साध्वी संजना सखी को बधाई प्रदान की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ