Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : शहीद राजेश यादव जैसे वीर सैनिक देशभक्ति का प्रतीक: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल



उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सागर के ग्राम क्वायला में शहीद सैनिक राजेश यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शहीद राजेश यादव बहुत कम उम्र में देश के लिए बलिदान हो गए। उन्होंने कहा कि हमारे जवान सीमाओं पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं और शहीद राजेश यादव जैसे वीर सैनिक देशभक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि जिन माता-पिता ने अपने कलेजे का टुकड़ा देश को समर्पित कियाउनके दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता है। शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शहीद परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया कि आर्थिक सहायता एवं नौकरी के विषय में वे मुख्यमंत्री से चर्चा कर आवश्यक सहयोग दिलाएंगे। उन्होंने शहीद की प्रतिमा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहीद राजेश यादव को केवल सागर जिला ही नहींबल्कि पूरा देश याद करेगा।

विधायक बंडा श्री वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार ने कहा कि यह बण्डा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि ग्राम क्वायला में जन्मे वीर सपूत राजेश यादव ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। शहीद राजेश यादव का जन्म वर्ष 1994 में हुआ था। वे एक होनहार और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक थेजो हर ऑपरेशन ड्यूटी में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे, देश सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। इस अवसर पर शहीद के पिता श्री काशीराम यादवस्थानीय जनप्रतिनिधिप्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ