Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : दूसरे जिलों की टीम भी खेल परिसर में खेल प्रशिक्षण लेने पहुंच रही हैं

 



श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में 28 एवं 29 मई को दो दिवसीय विशेष हॉकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्योपुर जिले की हॉकी टीम ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी एवं श्योपुर जिले के खिलाड़ियों ने जिला खेल परिसर स्थित एस्ट्रो टर्फ अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में संयुक्त अभ्यास करते हुए खेल की विभिन्न तकनीकी बारीकियां सीखीं।प्रशिक्षक श्री शालेंद्र बुंदेला द्वारा हॉकी गोलकीपरों को विशेष प्रशिक्षण एवं महत्वपूर्ण तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वहीं प्रशिक्षक गीता लखेरा ने खिलाड़ियों को टेक्निकल टिप्स देते हुए काउंटर अटैक को रोकने एवं प्रभावी डिफेंस तकनीकों की जानकारी दी।जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के. खरे ने बताया कि दोनों जिलों की टीमों ने प्रशिक्षण के दौरान उत्साहपूर्वक अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दिए गए तकनीकी सुझाव भविष्य में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेलों में डोपिंग के दुष्प्रभावों के संबंध में भी जागरूक किया गया। जिला खेल अधिकारी द्वारा विभिन्न प्रतिबंधित दवाइयों एवं उनके शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई।डॉ खरे ने बताया कि जल्द ही बिहार की महिला हॉकी टीम जिला खेल परिसर आएगी और 10 दिवसिय ट्रेनिंग में दिनांक 10 जून से हिस्सा लेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ