Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : रंजिश में खेत पर बनी झोपड़ी में लगाई आग, 2 लाख का सामान जलकर राख; दो आरोपियों पर एफआईआर

शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते खेत की रखवाली कर रहे किसान परिवार की झोपड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है। आगजनी में अनाज, बीज, कृषि उपकरण और घरेलू सामान सहित करीब 2 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धुवाई तालाब के सामने निवासी पीरा शाह (60) ने बताया कि 23 जून की रात अपने खेत पर बनी पाटौर में सो रहे थे। तभी संदिग्ध आवाज सुनकर जब वह पीछे पहुंचे तो उन्होंने पड़ोसी हबीब शाह और नाजू शाह को उनकी रहवासी टपरिया में आग लगाकर भागते हुए देखने का आरोप लगाया। पीड़ित के शोर मचाने पर उसका बेटा, बहू और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले चुकी थी।


आग में गेहूं, आटा, बीज, कृषि उपकरण, बिजली का सामान और अन्य घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित ने करीब 2 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। मामले की सूचना पर नरवर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 326(ग) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगजनी के कारणों और दोनों पक्षों के बीच रंजिश की भी पड़ताल कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ