Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : महाकाल ढाबे के पास बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, हादसे में दो बाइक सवार भी घायल

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-46 पर अटलपुर गांव के नजदीक स्थित महाकाल ढाबे के पास रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे मौजूद 60 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी।

हादसे में बुजुर्ग सहित बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ओंकार सिंह पटेलिया (60) निवासी मोहनपुर, थाना बदरवास के रूप में हुई है।

वहीं दुर्घटना में घायल दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर होने पर उन्हें गुना रेफर किया गया है। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ