Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : सुरक्षा जवान भर्ती अभियान के तहत करैरा में आयोजित हुआ शिविर

 



भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड, जयपुर द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जनपद पंचायत करैरा में भर्ती कैंप आयोजित किया गया। भर्ती कैंप में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के 37 युवाओं ने भाग लिया। निर्धारित शारीरिक मापदंडों के आधार पर भर्ती अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार द्वारा 14 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।09 एवं 10 जुलाई को आयोजित होंगे अगले भर्ती कैंपजिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीणा ने बताया कि भर्ती अभियान के अंतर्गत अगला कैंप 09 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत नरवर तथा 10 जुलाई 2026 को जिला रोजगार कार्यालय, शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। सभी भर्ती कैंप प्रातः 11रू00 बजे से दोपहर 3रू00 बजे तक संचालित होंगे।प्रशिक्षण के बाद मिलेगा रोजगार एवं विभिन्न सुविधाओं का लाभचयनित अभ्यर्थियों को जयपुर में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में ₹14,000 से ₹25,000 प्रतिमाह वेतनमान पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, बीमा, वेतन वृद्धि, पदोन्नति सहित अन्य लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।पात्र युवा करें आवेदनभर्ती प्रक्रिया में 10वीं उत्तीर्ण, 19 से 40 वर्ष आयु तथा 168 सेंटीमीटर न्यूनतम ऊंचाई वाले इच्छुक युवा भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹350 पंजीयन शुल्क क्यूआर कोड के माध्यम से जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com अथवा मोबाइल नंबर 9079850906 पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ