विधानसभा चुनाव में इस बार पोहरी में रोचक मुकाबला होने के आसार है यहां एक ओर पोहरी से भाजपा से बगावत कर बसपा का दामन थाम प्रत्याशी घोषित हुए कैलाश कुशवाह विगत लंबे समय से अंदरूनी रूप से अपना जनसंपर्क किए हुए थे और वह भाजपा से पोहरी विधानसभा चुनाव लडऩा चाह रहे थे लेकिन वर्तमान विधायक प्रहलाद भारती के दो बार विजयी होने के बाद उन्हें भाजपा से टिकिट की संभावना कम ही थी इसी के चलते उन्होंने भाजपा छोड़ बसपा ने उन्हें पोहरी से भाग्य आजमाने का फैसला किया। कृषि उपज मण्डी समिति शिवपुरी में उपाध्यक्ष थे किसानों के बीच जो छवि कैलाश कुशवाह ने बनाई है उसका उन्हें लाभ मिलेगा इसी को ध्यान में रखते हुए वह पोहरी से चुनाव लड़ रहे है और उन्होंने अपने मंडी उपाध्यक्षीय कार्यकाल में किसानों के लिए कई योजनाओं का लाभ दिलाकर वह इस बार के चुनाव में अन्य प्रत्याशियों से मुकाबला कर रहे है।
0 टिप्पणियाँ