पवन भार्गव एंटी करप्शन न्यूज़ शिवपुरी 31 अक्टूबर 2018
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावार नेता और पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के भान्जे सांसद अनूप मिश्रा ने बुधबार की रात ८ बजे कामख्या देवी के दर्शन किये हैं और गुरुवार देर रात तक भोपाल पहुँच रहे हैं .माँ कामख्या देवी जी के दर्शन के वाद आक्रामक शैली में सम्बाद किया और कहा की २ नबंबर को भोपाल में राजनितिक बिस्फोट करेंगे .इस बात को सुनने के बाद समर्थक यह जानने का प्रयास कर रहे हैं की आखिर क्या एलान करने बाले हैं .श्री मिश्रा बीजेपी के बो कद्दावर नेता हैं जो पानी के बहाव को मोड़ता है और हवाओं का रुख बदलता है .सूत्रों के अनुसार श्री मिश्रा ने अपने समर्थकों से कह रहे हैं की में भले चुनाव न लड़ूं ,लेकिन में शांत बैठने बाला नहीं हूँ और लोगों के मसूबे भी पुरे नहीं होने दूंगा .
क्या यह कर सकते हैं एलान ....
१.बीजेपी सांसद अनूप मिश्रा चुनाव न लड़ने का एलान कर सकते हैं .
२.बीजेपी छोड़ सकते हैं .
३.नई पार्टी बना सकते हैं .
४.कांग्रेस पार्टी में जाने का एलान कर सकते हैं .
५.बुधनी से चुनाव लड़ने का एलान कर सकते है .
६.पार्टी में बने रहने का एलान कर सकते हैं .
७.राजनितिक दुश्मनों का मटिया मेट करने का एलान कर सकते हैं .सांसद अनूप मिश्रा अब आर -पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं .अब सब की नजर दो तारीख पर लगी हुई है .
0 टिप्पणियाँ